बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया शोक सभा का आयोजन

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया शोक सभा का आयोजन

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) । भारतीय जनता पार्टी के बनमा ईटहरी मंडल में घौरदौर पंचायत के पहलाम चौंक पर स्थित अमर कोचिंग सेंटर में बिहार भाजपा के स्तम्भ स्मृति शेष सुशील कुमार मोदी जी के आकस्मिक निधन के उपरांत मंडल अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा के श्री दिनेश तांती जी मौजूद थे एवं सभा को संबोधित किये, मौके पर भाजपा के मंडल महामंत्री भुवन ठाकुर जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमेरिकन शर्मा जी, महिला मोर्चा महामंत्री मिलन देवी जी, पंचायत सह अध्यक्ष अशोक पौदार जी,चंदन कुमार जी, अमर कुमार जी आदि  कार्य कार्यकर्ता गण मौजूद थे।