रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
मारपीट में घायल महिला सौर बाजार थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार
सौर बाजार थाना क्षेत्र के सहूरिया पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर एक धमसेना गांव निवासी श्याम साह के पत्नि गुरो देवी सौर बाजार थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।लिखित आवेदन में बताया गया है की पड़ोस के ही सनोज साह और उनके पत्नि संजन देवी अन्य लोगों के साथ घरेलू विवाद को लेकर मेरे घर में घुसकर गाली गलौज करने लगा, मना करने पर मेरे साथ सभी मिलकर मारपीट करने लगा जिसमें मैं बुरी तरह से घायल हो गई। घायल अवस्था में मेरे परिजन द्वारा मुझे सीएचसी सौर बाजार में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने मेरे फटे हुए सर में कई टांका लगाकर पट्टी बांध दिया साथ ही बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल सहरसा जाने का सलाह दिया। आवेदन पत्र को लेकर सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की आवेदन के आधार पर छानबीन कर दोषी के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।