मधेपुरा लोकसभा चुनाव क्षेत्र के सोनबरसा राज में इंडिया गठबंधन के राजद उम्मीदवार प्रोफेसर कुमार चन्द्रदीप के पक्ष में जनसभा कार्यक्रम हुआ आयोजित
तेजस्वी और मुकेश सहनी ने कहा कि विपक्ष के तेवर और जनता की चुप्पी से एनडीए गठबंधन की उड़ रही है हौस, दोनों नेताओं ने कहा कि भाजपा झूठा पार्टी है
मुकेश सहनी ने कहा कि जो पार्टी विधायक और सांसद को खरीद कर सरकार बनाती है वह चुनाव का सामना क्या करेगी, 04 जून के बाद खोजने पर भी नहीं मिलेगा
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे)। मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के सोनबरसा राज प्रखण्ड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के खेल मैदान में इंडिया गठबंधन के राजद उम्मीदवार प्रोफेसर कुमार चन्द्रदीप के पक्ष में जनसभा कार्यक्रम को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह ने किया सम्बोधित। जनसभा कार्यक्रम की अध्यक्षता सहरसा जिला राजद अध्यक्ष मोहम्द ताहिर एवं संचालन सोनबरसा राज प्रखण्ड के राजद अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने किया।
मालुम हो कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने जनसभा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि 17 साल में जो कार्य कोई नहीं किया वह मैं 17 महिना में कर के दिखा दिया और यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। यदि नीतीश चाचा जी पलटते नहीं तो 3 लाख नौकरी और देते। मोदी जी तो इतना झूठ बोलते हैं कि गौबर का भी हल्वा बना देते हैं। वह खाली भाषण में कहते हैं कि भाई और बहनों भाई और बहनों अच्छे दिन आएंगे नौकरी मिलेगी, मंहगाई ख़त्म हो जाएगी, गरीबी खत्म हो जाएगी, किसानों का आय दोगुनी हो जाएगी, बिहार का विकास पैकेज सब दे देंगे। दस साल हो गया एक काम भी बता दिजिए। न नौकरी, न गरीबी, न पलायन रुकी। एक भी कल कारखाना लगाए हैं मोदी जी। कौन लगवाये हैं कारखाना मधेपुरा में वह एक नेता है लालू जी, जो रेल कारखाना मधेपुरा में लगवाये हैं, उसके बाद कोई काम हुआ है क्या❓ लालू जी रेलवे को 90 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा दिया था हर वजट में किराया कम किया करते थे। देश भर में रेलवे कुली को परमानेंट कर दिए थे। यह मामुली काम है क्या❓ लेकिन इसका चर्चा कोई नहीं करता है। देश विदेश से सिखने के लिए लोग आते थे कि लालू जी कैसे यह कमाल का काम कर दे रहे हैं। इसलिए लालू जी मैनेजमेंट गुरु के नाम से जाने गए थे। लालू जी मधेपुरा से भी सांसद रहे और यह मधेपुरा लालू जी का भी कर्म भुमि है। बात तो पढ़ाई, दवाई, सिचाई और कमाई की होनी चाहिए नौकरी, गरीबी, मंहगाई की बात होनी चाहिए लेकिन यह लोग इसपर बात नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी एक बात जानते हैं सुनिए चार चीज जानिए जो सम्भव नहीं है- सूर्य भगवान् पश्चिम से नहीं उग सकते हैं, दूसरा रेगिस्तान में आप मछली नहीं मार सकते हैं, तीसरा आसमान में आप पेड़ नहीं उगा सकते हैं और चौथा मोदी जी मुद्दे की बात नहीं कर सकते हैं। मोदी जी बात करेंगे तो वह हिन्दू, मुस्लिम, मंदिर, मस्जिद का इसके अलावा गरीबी क्यों नहीं हटाये नहीं बोलेंगे, किसानों के आय दोगुनी क्यों नहीं हुआ फसल का उचित किमत क्यों नहीं मिल रही है। इसके बारे में नहीं बोलेंगे, मंहगाई के बारे में भी नहीं बोलेंगे, गरीब सबको पक्का मकान क्यों नहीं मिला इसके बारे में मोदी जी नहीं बोलेंगे। शिक्षा के बारे में नहीं बोलेंगे, कोई माडल स्कूल बन जाए इसके लिए नहीं बोलेंगे। दवाई लोगों को मिले, इलाज मुफ्त में हो उसपर बात नहीं करेंगे, डिग्री कालेज खुले इसके बारे में बात नहीं करेंगे मतलब कोई काम के बारे में मोदी जी बात नहीं करेंगे। इधर वह मंगलसूत्र छीन लेंगे का बात करने लगे हैं, पता नहीं कहाँ से यह सब बात ले आते हैं पता नहीं गजब का झूठ बोलते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी जी अभी बता रहे थे कि मेरा विधायक को ही खरीद लिया तो अब सुनिए मेरा तो मुख्यमंत्री को ही हाईजैक कर लिया। जबकि 17 महिना में 5 लाख नौकरी बंटवाने का काम मैंने किया। टोला सेवक, विकास मित्र, शिक्षा मित्र और तालमीमरकज का मानदेय को हमने दोगुना करवाया। आईटी कालेज से स्पोर्ट पालिसी से हमलोगों ने टूरिज्म पालिसी बनाने का काम किया, नियोजन शिक्षक साढ़े चार लाख लोगों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया। तीन लाख नौकरी थी जिसका प्रक्रिया करवा कर आये ही थे लेकिन तबतक में नीतीश चाचा पलट गये। जातिये आधारित जनगणना करवाये, आरक्षण के सीमा को हमने 75 प्रतिशत किया, मतलब सारा काम कर रहे थे लेकिन इसी बीच भाजपा वाले ने मुख्यमंत्री को ही हाईजैक कर लिया। उन्होंने इसारा देकर कहा कि यह हैलिकॉप्टर देख रहे हैं इसको ट्रैक्टर बना दिया है ब्लॉक ब्लॉक उतार रहे हैं। यही एक हैलिकॉप्टर उनके सभी हैलिकॉप्टर पर भारी पर रहा है।
हमलोग नौजवान हैं नया बिहार बनाना है, इसलिए आपसभी चन्द्रदीप जी को विजयी बनाईये। जीत गए तो 15 अगस्त को एक करोड़ सरकारी नौकरी दिलाने का काम करेंगे। जो गरीब परिवारों के बहनें हैं उसे रक्षा बंधन पर हर साल एक लाख रुपये देने का काम करेंगे, गैस सिलेंडर का कीमत जो बढ़ गया है उसकी कीमत 500 रुपये कर देंगे। 200 यूनिट बिजली फ्री में देने का काम करेंगे, किसानों को दस फसल की एमएसपी दिलाने का काम करेंगे ताकि किसानों का आय दोगुनी हो सके। बिहार को एस्पेसल राज्य का दर्जा और एस्पेसल पैकेज देंगे। उन्होंने कहा कि हमलोग बिहारी हैं। उन्हें जितना कुछ करना है केश मुकदमा करें, हमभी लालू जी का बेटा हैं डरने वाले नहीं हैं। मुकेश सहनी का वायप्लस सुरक्षा वापस करवा दिया तो क्या हुआ। हमलोग ठेठ बिहारी हैं और बिहारी जो कहता है वह करता है। यहाँ जुमला वाजी नहीं चलता है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जो कहता है वह करता है कहा नौकरी देंगे तो नौकरी दिया, हमलोग ठग नहीं हैं जो कहते हैं वह करते हैं। अंत में एक गाना मोदी जी पर गाये - तुम तो धोखेबाज हो वादा करके भूल जाते हो, रोज रोज मोदी जी तुम ऐसा करोगे, रोज रोज मोदी जी तुम झूठ बोलोगे जनता जब रुठ गए तो हाथ मलोगे।
वहीं मुकेश सहनी ने जनसभा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में चुनाव है और प्रधानमंत्री का चुनाव करना है। 2014 में मोदी जी पीएम बने और आपको याद होगा कि उन्होंने क्या कहा था कि हर साल देश में युवाओं को डेढ़ करोड़ नौकरी देंगे। किसानों का आय को दोगुना कर देंगे लेकिन वह क्या किया है आपके सामने है कारण उन्हें सत्ता पाना था इसलिए उन्होंने झूठ बोला, बाबा साहेब के संविधान को यह खत्म करने में लगे हुए हैं। उनके कानून को यह नहीं मान रहे हैं, उनके बताये हुए राहों पर नहीं चल रहे हैं। यह गरीब को और गरीब बनाना चाह रहे हैं, गरीब को गुलाम बनाना चाहते हैं और अमीर को और अमीर बनाना चाहते हैं। साथियों इसलिए हमें लड़ाई लड़ना पड़ेगा साथियों, यह चुनाव की लड़ाई नहीं है यह आजादी की लड़ाई से कम की लड़ाई नहीं है। यह देश आपका है और आपका पूर्वजों ने इस देश को आजादी दिलाने के लिए पौने दो सौ साल लड़ाई लड़े तब जाकर देश आजाद हुआ था। तब जाकर बाबा साहेब ने हमें लोकतंत्र में जीने के लिए संविधान बना कर दिया। आज यदि मुकेश सहनी आपके सामने खड़ा होकर बोल रहा है तो यह बाबा साहेब का दिया हुआ संविधान का देन है। जबतक संविधान नहीं बना था तबतक गरीब लोग पशु से भी बत्तर जीवन जीते थे। किसी के घर यदि पशु चला जाता था तो उसे तकलीफ नहीं होता था, लेकिन किसी के दरवाजे पर दलितों का बेटा चला जाता था तो बहुत तकलीफ होता था। उसे दंडित किया जाता था। आज इस जगह पर आए हैं तो यह बाबा साहेब का दिया हुआ ताकत है साथियों। इस नियम को यह फिर बदलना चाह रहे हैं साथियों। यह भाजपा के लोग मुख्यमंत्री को भी जेल में डाल देते हैं, यह संविधान को नहीं मानते हैं। इसलिए साथियों यह आपका भी अपमान करते हैं। यह विधायक, सांसद को भी खरीद लेते हैं। चल रही सरकार को गिरा देते हैं क्या यह आपका अपमान नहीं है साथियों। मैं चाईलैंज करता हूँ कि मोदी जी जो आप 2014 के चुनाव में भाषण दिया था, वह भाषण देकर देख लिजीए तब पता चल जाएगा कि जनता की पावर क्या होती है। इनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है बस हिन्दू मुस्लिम मंदिर मस्जिद का भाषण देते रहते हैं। जो वादा किया था उसपर चर्चा क्यों नहीं करते हैं।
उन्होंने कहा कि नीतीश जी को समर्थन देकर मैंने सरकार बनवाया था और आज मेरा ही विधायक को खरीद कर मुझे बाहर सड़क पर निकाल दिया गया है, कारण यह कि मैं गरीबों का हक के लिए सरकार में आवाज उठाने का काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि यह देश बाबा साहेब का संविधान पर चलती है, यह देश किसी का जागीर नहीं है। इस देश में हिटलरसाही नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग गुजरात जाते हैं रोजगार के लिए क्या बिहार गुजरात नहीं बन सकती है। मैं भी बिहार में फैक्ट्री लगाकर गुजरात के जैसा लोगों को रोजगार देने काम करेंगे। मैं और तेजस्वी जी सभी भाजपा वाले को बैंड बजा दिया है। वह लोग परेशान हैं। भाजपा वाले सोचते हैं कि मुकेश सहनी का सुरक्षा हटा दिया है वह कुछ नहीं करेगा लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि मुकेश सहनी बिहारी है, मैं घबराने वाले नहीं हूँ। मैं चाईलैंज करता हूँ कि 04 जून के बाद आपका सत्ता नहीं रहेगी और आपलोग दिखाई नहीं देंगे। इस देश के लोग समझदार हैं, किसी का बर्दाश्त नहीं किया है। आप दस वर्ष में क्या किया है वह जनता को बताईये लेकिन आप बताईयेगा नहीं, कारण आप खाली झूठ बोलते हैं। आपके पास कोई हिसाब किताब है ही नहीं सिर्फ हिन्दू मुस्लिम करते रहते हैं। अरे भैया हमभी हिन्दू हैं हमभी सनातन धर्म से आते हैं। मेरे बाप दादा ने हमसभी को सिखाया है कि आपस में मिल जुलकर रहो, इसलिए हमलोग सभी धर्म को मानते हैं। हम बिहारी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि हम जातिवाद को रोकेंगे, अरे भाई जातिवाद है कहाँ यहाँ सभी जाति का अपना अपना एक पहचान है और हमसभी एक साथ रहते हैं। इसलिए आपसभी मुस्तैदी से लड़ाई लड़ने का काम किजिए। उन्होंने कहा कि यहाँ प्रायः सभी मिडीया बिकी हुई है और आशा है तो सोशलमीडिया पर है। देश में यदि कोई नेता है तो वह लालू प्रसाद जी हैं और उनका ही लड़का भाई तेजस्वी जी हमलोगों के साथ हैं। इसलिए ऐसा झूठा सरकार को उखाड़कर फेकने का काम करें।
वहीं जनसभा कार्यक्रम का अध्यक्षिये भाषण में बिहार के पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा में काफी बखुलाहट है कारण सोनबरसा की यह धरती आन्दोलन और समाजवादियों की धरती रही है। यहाँ के राजद प्रत्याशी प्रोफेसर कुमार चन्द्रदीप को भारी मतों से जिताने का काम जनता करेंगे और लालू जी और तेजस्वी जी का अरमानों को पूरा किया जाएगा। यहाँ की जनता ने ऐसा मन बना ली है।