व्यापार मंडल अध्यक्ष पद चुनाव में दो प्रत्याशी के बीच रहेगा दिलचस्प मुकाबला

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

व्यापार मंडल अध्यक्ष पद चुनाव में दो प्रत्याशी के बीच रहेगा दिलचस्प मुकाबला

सौर बाजार प्रखंड में व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए 24 मई को मतदान होना है साथ ही उसी दिन मतगणना भी होगी जिसमें 251 सदस्य और 17 पैक्स अध्यक्ष अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जैसे जैसे मतदान का समय नजदीक आते जा रहा है सभी उम्मीदवार जोड़ शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है की तीन उम्मीदवार व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है जिसमें चुनाव प्रचार के दौरान शुक्रवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रत्याशी दिलीप यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया की मेरे और अरविंद यादव के बीच कांटे का टक्कर रहेगा इसलिए अभी कुछ नहीं बताया जा सकता है की विजय कौन हासिल करेगा। चुनाव का समय नजदीक आते आते लगता है मतदान से पहले ही विजय होने वाले प्रत्याशी का पता चल जाएगा।