सहरसा जिला अपर समाहर्त्ता ने किया सोनबरसा राज आरटीपीएस कार्यालय का औचक निरीक्षण
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज प्रखण्ड कार्यालय के आरटीपीएस का औचक निरीक्षण सहरसा जिला के अपर समाहर्ता सह प्रथम अपीलीय प्राधिकार पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने किया। औचक निरीक्षण के दौरान सभी आरटीपीएस काउंटर पर विधि व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवेदन पत्रों की भी जांच किया। श्री कुमार ने सभी काउंटर कर्मचारियों को नियमानुसार आवेदन पत्र प्राप्त करने का भी निर्देश दिया।
मालुम हो कि श्री कुमार ने जन्म मृत्यु से संम्धन्धित आवेदन पत्र का नियमानुसार ससमय निष्पादन हेतु प्रखण्ड सांख्यिकीय पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं आवेदकों से बात कर उनके समस्या का समाधान करने का भी निर्देश अंचल पदाधिकारी सौरभ कुमार को दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी परिस्थितियों में कोई भी आवेदन पत्र बाधित होता है तो सम्बंधित कर्मचारी को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञात हो कि इस अवसर पर अंचल पदाधिकारी सौरभ कुमार के अतिरिक्त प्रभारी आई टी मैनेजर विनय झा, कार्यालय सहायक रुपक कुमार, कार्यपालक सहायक मृत्युंजय कुमार, रत्नेश कुमार, पवन कुमार, कश्यप मिश्र सहित अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।