समाजसेवी व ललन टेन्ट हाउस के व्यवस्थापक का ब्रेन हैमरेज से हुई निधन लोगों ने किया शोक व्यक्त
समाजसेवी व ललन टेन्ट हाउस के व्यवस्थापक का ब्रेन हैमरेज से हुई निधन लोगों ने किया शोक व्यक्त
बर्षों पूराना है ललन टेन्ट हाउस गरीबों को मिलती रहती है राहत
व्यवस्थापक का निधन पर लोगों ने किया शोक व्यक्त
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे)। सोनबरसा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 09 निवासी ललन टेन्ट हाउस के व्यवस्थापक 66 वर्षीय कमलेश्वरी विश्वास का अचानक ब्रेन हैमरेज होने से निधन हो गया। श्री विश्वास का तीन दिनों से जिला मुख्यालय सहरसा के एक निजी किलीनिक में उपचार चल रही थी। उपचार के क्रम में ही निधन हो गया।
मालुम हो कि उनके असामयिक निधन पर सोनबरसा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मनीष कुमार, उप मुख्य पार्षद शैल देवी, सोहा के पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह, पूर्व उप प्रमुख कुमार मौवलेश सिंह , समाजसेवी दिनेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, इंद्रानन्द सिंह, प्रोफेसर गोपाल प्रसाद सिंह, भाजपा नेता रंजीत झा, अमीर राम, रुद्रनारायण ठाकुर, जदयू के संजय विश्वास, अधिवक्ता शलेन्द्र कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि शेखर पासवान, राजद नेता प्रहलाद यादव, सुधीर यादव, जाप नेता नागेन्द्र यादव, आजाद यादव, नूनूलाल विश्वास, प्रमोद विश्वास सहित अन्य ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक प्रकट किया है।