रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में धांधली करने का ग्रामीणों ने संवेदक पर लगाया आरोप
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के कांप पुर्वी पंचायत अन्तर्गत वार्ड नंबर 4 में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत् सड़क मार्ग निर्माण कार्य चल रहा था जिसमें ग्रामीणों ने घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का संवेदक पर आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया है।इसको लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने बताया की जब संवेदक से स्टीमेट का मांग किया गया तो वे उलटे आग बबूला हो गया और पुलीस से पकड़वाने की धमकी भी देने लगा। सड़क मार्ग निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने बताया की बालू का गुणवत्ता तो सही है लेकिन गिट्टी में मिट्टी मिला हुआ है और सीमेंट का समय भी समाप्त हो चुका है यानी एक्सपायरी सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा था जिसके बाद संवेदक द्वारा सीमेंट लोड कर वापस ले जाने के लिए ट्रैक्टर में लोड करना शुरु हो गया था। सड़क मार्ग निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय पुर्व मुखिया प्रत्याशी बाबू साहेब, उप मुखिया मिथिलेश कुमार, मनोज यादव, शालिग्राम शाह, दयानंद यादव, छोटेलाल यादव, लालो यादव, लवकुश कुमार, विकास कुमार सहित दर्जनों वार्ड वासियों ने जिला प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग किया है।