पुत्र ने चाचा को साथ लेकर पिता को जान मारने की नियत से मारी गोली

पुत्र ने चाचा को साथ लेकर पिता को जान मारने की नियत से मारी गोली

पुत्र और भाई से घायल उमेश मिस्री का चल रही थी विवाद

सोनबरसा राज थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवक को की गिफ्तार पुछताछ है जारी

कई वर्षों से घायल उमेश मिस्री को भाई से चल रही थी विवाद पुत्र से 60 हजार रुपये की चल रही थी विवाद

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे)। सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के मनखाहा गाँव में आपसी घरेलू विवाद व 60 हजार रुपये का लेनदेन के विवाद में 55 वर्षीय उमेश मिस्री को उनका ही पुत्र मनीष कुमार व भाई हरेन्द्र मिस्री ने घर से कुछ दूरी पर गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल उमेश मिस्री को स्थानीय ग्रामीण सहित परिजनों ने सोनबरसा राज अस्पताल उपचार हेतु लाया, जहाँ डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। लेकिन बेहतर उपचार हेतु परिजनों ने एक प्राईवेट किलीनिक में भर्ती करवाया है। जहाँ उपचार चल रही है। घायल मिस्री को चार गोली लगी हुई है। इधर सोनबरसा राज थाना पुलिस ने उक्त मामले को लेकर दो युवक को गिरफ्तार कर पुछताछ करने में जुट गयी है। 
मालुम हो कि बरैठ पंचायत के मनखाहा गाँव निवासी 55 वर्षीय उमेश मिस्री अन्य दिनों के तरह रात में घर से बाइक पर दूध लेकर तमकुल्हा जा रहा था। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर मिस्री के पुत्र मनीष कुमार व भाई हरेन्द्र मिस्री ने उमेश मिस्री को जान से मारने की नियत से गोली मारकर फरार हो गया। गोली लगने से मिस्री घायल हो कर गिर गया। गोली उमेश मिस्री को कमर के नीचे व बांह में लगी है। हल्ला सुनकर ग्रामीण व परिजनों ने आकार आनन फानन में घायल उमेश मिस्री को उपचार हेतु सोनबरसा राज अस्पताल ले जाया गया। जहाँ पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार हेतु सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने एक निजी किलीनिक में घायल उमेश मिस्री को भर्ती कर उपचार करवा रहे हैं। इधर सोनबरसा राज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर दो युवक को गिरफ्तार कर पुछताछ करने में जुट गयी है। 
ज्ञात हो कि घटना को लेकर बताया जा रहा है कि उमेश मिस्री का अपने भाई हरेन्द्र मिस्री से आपसी विवाद वर्षों से चल रही थी। जबकि घायल मिस्री के छोटे पुत्र मनीष कुमार से भी 60 हजार रुपये की लेनदेन को लेकर विवाद चल रही थी। उक्त दोनों विवाद को लेकर ही चाचा और भतीजा ने जान मारने की नियत से एक योजना के तहत उक्त घटना को अंजाम दिया है। सोनबरसा राज थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि अभी कोई आवेदन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है घायल से फर्दव्यान प्राप्त होने के पश्चात अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।