पुर्व मामले में नामजद अभियुक्त को सौर बाजार थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

पुर्व मामले में नामजद अभियुक्त को सौर बाजार थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

सौर बाजार थाना पुलिस पुर्व मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र के सिलेट गांव वार्ड नंबर सात निवासी स्वर्गीय विमल झा उर्फ अशोक कुमार झा के पुत्र मनमन झा सौर बाजार थाना में कांड संख्यां 804/22 के प्राथमिक अभियुक्त था जिसे न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था जिसके विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए शनिवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।