रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
भारी समर्थन के साथ अरविन्द यादव ने किया व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन
सौर बाजार प्रखंड में व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की घोषणा होते ही एक बार फिर से क्षेत्र में सुगबुगाहट शुरू हो गया है। इसको लेकर शुक्रवार से ही व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो शनिवार को समाप्त हो जाएगा। वहीं शुक्रवार को युवा प्रत्याशी बैजनाथपुर निवासी अरविन्द यादव अपने दर्जनों समर्थकों के साथ अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा की सरकार के द्वारा दी जा रही सुविधा को किसानों के बीच शत प्रतिशत लागू किया जाएगा। वहीं व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष जसवंत कुमार यादव ने अपना समर्थन देते हुए बताया की अरविन्द यादव एक युवा और ईमानदार प्रत्याशी है जो हमेशा किसानो के हित की बात करेगा। मौके पर युवा नेता रामशंकर कुमार यादव, इंदल यादव, हजारी प्रसाद यादव, उमेश यादव, हनुमान दास त्यागी, नरेश निराला, चंदन कुमार, रौशन कुमार, अनिल यादव सहित दर्जनों के संख्यां में लोग मौजुद थे। चुनाव को लेकर बताया जा रहा है की 24 मई को मतदान डाला जाएगा और उसी दिन मतगणना भी किया जाएगा।