रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सहरसा
जिला पदाधिकारी ने किया सदर अस्पताल सहरसा का निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश
जिला पदाधिकारी श्री वैभव चौधरी, आई०ए०एस० ने सदर अस्पताल सहरसा निरीक्षण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने आपातकालीन कक्ष, बर्न वार्ड, एक्स रे, सी टी स्कैन, प्रसव वार्ड, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई एवम बच्चा वार्ड में स्वास्थ्य सुविधाओं/चिकित्सीय सुविधाओ की उपलब्धता का अवलोकन किया।उन्होंने लू से बचाव हेतु वार्ड/चिकिस्तीय सुविधाओ की एवम आवश्यक दवा के बारे मे जानकारी ली एवम सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस के आलोक में अन्य सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया की प्रचंड गर्मी से प्रभावित व्यक्तियों को ससमय आवश्यक चिकित्सीय सुविधा दी जाए,किसी भी प्रकार को कोताही न हो इसका निश्चित रूप से ध्यान रखा जाए।आम नागरिक को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधा मिले इस हेतु समुचित प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया गया है।निरीक्षण क्रम में कुछ स्थलो पर पंखे एवम ए सी खराब पाए गए है,जिसे अविलंब ठीक करने हेतु निर्देशित किया गया है।जिलाधिकारी द्वारा सदर अस्पताल निरीक्षण क्रम में लोक सभा आम निर्वाचन:2024 निमित निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दिवस के अवसर पर मतदान केंद्रों पर प्रदत चिकित्सीय सुविधा तैयारी की समीक्षा की गई।उन्होंने निर्देश दिया की मतदान केंद्रों पर प्रदत मेडिकल किट की तैयारी ससमय पूर्ण कर ली जाए।मतदान केंद्रों पर आवश्यक दवाओं के साथ साथ पर्याप्त मात्रा में ORS की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।ज्ञात हो की निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्र पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा अंतर्गत मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से आशा/एएनएम की टैगिंग की जा रही है। मतदान केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल के साथ साथ आवश्यक दवा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।उक्त अवसर पर उपाधीक्षक सदर अस्पताल, अस्पताल प्रबंधक , जिला कार्यक्रम प्रबंधक आदि उपस्थित थे।