सोनबरसा राज थाना पुलिस ने विभिन्न मामला में तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा 55 लीटर देशी शराब किया बरामद एक टैम्पू और एक मोटरसाइकिल भी की जप्त
सोनबरसा राज थाना पुलिस छापामारी और गिरफ्तारी प्रक्रिया में लाई तेजी अपराधी और शराब कारोबारी में मचा हड़कंप
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज थाना पुलिस ने विभिन्न मामले में तीन व्यक्ति को की गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा।
मालुम हो कि सोनबरसा राज थाना काण्ड संख्या 96/2024 दिनांक 30/05/2024 धारा 341,323,379,307,427,504,506,34 भादवि एवं 3(1) (r) (s) /3(2) (va) SC/ST ACT के नामजद अभियुक्त (1) अंशु कुमार उम्र 22 वर्ष (2) मनखुश कुमार उम्र 20 वर्ष दोनों का पिता जगरनाथ चौरसिया ग्राम शाहपुर थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा को गिरफ्तार कर अग्रीम कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय सहरसा में उपस्थापन हेतु भेजा गया है।
सोनबरसा राज थाना काण्ड संख्या 97/2024 दिनांक 31/05/2024 धारा 30(a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के प्राथमिक अभियुक्त प्रवीण कुमार उम्र 35 वर्ष पिता दिलो यादव ग्राम रसलपुर, टोला मुरली, वार्ड क्रमांक 07 थाना बनमाईटहरी जिला सहरसा को 35 लीटर देशी शराब एवं 01 टैम्पू जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर BR-19P-0161 है के साथ गिरफ्तार कर अग्रीम कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय सहरसा में उपस्थापन हेतु भेजा गया है।
वहीं एक और मामला के तहत सोनबरसा राज थाना काण्ड संख्या 95/2024 दिनांक 30/05/2024 धारा 30 (a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसमें मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नम्बर BR-19R-5316 पर जांच के क्रम में 500-500 मिलीलीटर का 40 पीस टोटल मात्रा 20 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है।
ज्ञात हो कि उक्त सभी मामला एक प्रश्न के उत्तर में सोनबरसा राज थानाध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया है।