निजी जमीन पर सड़क निर्माण कार्य रोका तो मारपीट कर किया घायल गम्भीर रूप से किया घायल 40 हजार रुपये जेब से भी निकाल लिया:- सोनबरसा नगर पंचायत की है मामला
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) । सोनबरसा नगर पंचायत के बालू टोला में निजी जमीन पर सड़क निर्माण कार्य करने का विरोध किया तो जमीन मालिक मोहम्द आजाद को ही मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया एवं लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया। जिसमें 40 हजार रुपये जेब से ले लेने की बात बताया जा रहा है। पिड़ित व घायल व्यक्ति के पत्नी द्वारा सोनबरसा राज थाना में एक आवेदन पत्र देकर सुरक्षा एवं उचित न्याय करने की गुहार लगाया है। सोनबरसा राज थाना पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।
मालुम हो कि मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद गम्भीर रूप से घायल मोहम्द आजाद की पत्नी रौशन खातून ने सोनबरसा राज थाना में दिये आवेदन पत्र में बालू टोला के ही मोहम्द फिरोज, मोहम्द सिराज, मोहम्द सद्दाम, मोहम्द भुट्टो, सोरीफ मंसूरी व इमरोज पर जबरन मारपीट करने व जेब से नगद राशि लूटने का आरोप लगायी है।
आवेदन पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि यह लोग एक मजमा बनाकर पूर्व से ही बैठा था और जैसे सड़क निर्माण कार्य का मोहम्द आजाद ने विरोध किया सभी ने मिलकर लाठी डंडा व धारदार हथियार से सिर व शरीर पर प्रहार कर घायल कर दिया। जैसे ही मोहम्द आजाद घायल होकर जमीन पर गिरा उसके जेब में रखा 40 हजार रुपये को सभी ने निकाल लिया। उक्त मामले में सोनबरसा राज थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है उचित कार्रवाई की जाएगी।