बसनही थाना पुलिस ने छापामारी कर एक देशी कट्टा व कारतूस तथा 25 लीटर देशी महुआ शराब सहित शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा

बसनही थाना पुलिस ने छापामारी कर एक देशी कट्टा व कारतूस तथा 25 लीटर देशी महुआ शराब सहित शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के बसनही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ननौती गाँव में एक घर को घेर कर की गई छापामारी में एक देशी कट्टा व कारतूस तथा 25 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक शराब कारोबारी सनोज कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। गिरफ्तार शराब कारोबारी सनोज कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए न्यायायिक हिरासत में सहरसा भेज दिया गया है। 
मालुम हो कि उक्त मामले की पुष्टि करते हुए एक प्रश्न के उत्तर में बसनही थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ननौती गाँव के एक घर में छापामारी की गई थी जिसमें एक देशी कट्टा व कारतूस तथा रंगेहाथ 25 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक शराब कारोबारी सनोज कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। जिसके विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए न्यायायिक हिरासत में सहरसा भेज दिया गया है।