बसनही थाना पुलिस ने छापामारी कर 245 लीटर देशी महुआ शराब की बरामद कारोबारी हुआ फरार

बसनही थाना पुलिस ने छापामारी कर 245 लीटर देशी महुआ शराब की बरामद कारोबारी हुआ फरार

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बसनही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छर्रापट्टी गाँव के नदी किनारे स्थित एक मक्का खेत से छापामारी कर अवैध देशी शराब बनाने वाला कच्चा माल लगभग 2,000 लीटर एवं 245 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त करने में कामयाब हुआ है । 
मालुम हो कि इस सम्बन्ध में बसनही थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बसनही थाना पुलिस बल ने सीआरपीएफ जवानों के साथ छापामारी किया जहाँ भारी मात्रा में देशी महुआ शराब 245 लीटर एवं कच्चा माल लगभग 2,000 लीटर बरामद किया गया। कच्चा माल को वहीं पर नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल हो गया है। जप्त शराब पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।