गोलीकांड में शामिल अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार,बैजनाथपुर, सहरसा

गोलीकांड में शामिल अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया पंचायत में एक दिन पुर्व गोलीबारी करने का मामला प्रकाश में आया था जिसमें एक युवक घायल भी हो गया था। घटना में शामिल युवक की पहचान कर बैजनाथपुर पुलिस 24 घंटे के अंदर एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है वहीं घटना को लेकर बैजनाथपुर थाना प्रभारी अरमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की घटना में शामिल गम्हरिया गांव निवासी मोहम्मद इब्राहिम के पुत्र मोहम्मद जिब्राइल को गिरफ्तार किया गया है साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान में जुटी हुई है जल्द ही घटना में शामिल अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बैजनाथपुर थाना कांड संख्यां 36/24 दर्ज करते हुए रविवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है। साथ ही बताया की घटना स्थल से एक देशी कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया गया है।