बिहार में आज चौथे चरण की मतदान में कुल 22.54 प्रतिशत 11 बजे तक में वोट पड़ने की सूचना है

बिहार में आज चौथे चरण की मतदान में कुल 22.54 प्रतिशत 11 बजे तक में वोट पड़ने की सूचना है

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा)। मुंगेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आज हो रहे चौथे चरण की मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी दिख रही है उत्साह। मतदाता सबेरे से ही मतदान करने के लिए कतारबद्ध हो मतदान प्रक्रिया में जुट गए हैं। वहीं मतदान करने आए माडल सह हरित बुथ पर मतदाताओं को पौधा देकर सम्मानित किया जा रहा है। 
मालुम हो कि आज लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 14 दरभंगा, 22 उजियारपुर, 23 समस्तीपुर, 24 बेगुसराय और 28 मुंगेर में वोट डाले जा रहे हैं। 
ज्ञात हो कि मतदान करवाने के लिए जिला प्रशासन काफी शक्त दिखे जा रहे हैं। सभी जगह जगह पर गस्ती दल और जांच चौकी पर पुलिस बल, सशस्त्र बल काफी संख्या में तैनात दिखे जा रहे हैं। 
मुंगेर लोकसभा चुनाव क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिचवा रहे मतदाताओं में भी खुशियाँ देखि जा रही है, कहा मेरा पहला वोट देश के लिए। 
बिहार में 11 बजे तक मतदान की प्रतिशत इस प्रकार रही है :-  दरभंगा में 22.73 प्रतिशत, बेगुसराय में 20.93 प्रतिशत, मुंगेर में 22.85 प्रतिशत, उजियारपुर में 22.70 प्रतिशत और समस्तीपुर में 22.68 प्रतिशत। कुल 22.54 प्रतिशत हुआ है मतदान। जबकि धिरे धिरे भीड़ मतदाताओं की आते दिखाई दे रही है।