लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान केंद्रों की सहरसा डीएम व एसपी ने घुमघुमकर लिया जायजा




रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सहरसा 

लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान केंद्रों की सहरसा डीएम व एसपी ने घुमघुमकर लिया जायजा

 जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, श्री वैभव चौधरी, आई0ए0एस0 एवं पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु,आई0पी0एस0 ने लोक सभा आम चुनाव 2024 अन्तर्गत संचालित मतदान कार्याे का निरीक्षण किया। भ्रमण क्रम में  जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक  77-महिषी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत मतदान केन्द्र संख्या-98 पंचायत भवन फेकराही, प्रखंड:नवहट्टा/75-सहरसा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत मतदान केन्द्र संख्या-62, 63 गोपाल मध्य विद्यालय, पररी, कहरा एवं मध्य विद्यलाय बैजनाथपुर /76-सिमरी बख्तियारपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत मतदान केन्द्र संख्या- 167, 168 उर्दु मध्य विद्यालय, चकमका एवं मतदान केन्द्र संख्या- 354 मध्य विद्यालय माठा, सलखुआ/74-सोनवर्षा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत मतदान केन्द्र संख्या- 209, 210 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गोंदराम, सोनवर्षा गये एवं पिंक बूथ जिला परिषद,सहरसा गए  एवं उक्त वर्णित मतदान केन्द्रों पर संचालित मतदान कार्यो एवं मतदाताओं के सुविधा हेतु की गई व्यवस्था का अवलोकन किया। उक्त अवसर पर उन्होंने मतदान कार्य में संलग्न  मतदान कर्मियों से बातचीत की एवं उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो के संबंध में अवगत हुए।