20वीं सदी के महान संत सदगुरू महर्षि मैंहीं परमहंस जी महाराज की 140वीं जयंती मनाई गई
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) । आज 22 मई 2024 बुधवार को 20वीं सदी के महान संत सदगुरू महर्षि मैंहीं परमहंस जी महाराज की 140वीं जयंती नगरपंचायत सोनबरसा के सभी आश्रमों में संतमंत के अनुयायियों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाई गई।
संतमंत सत्संग मंदिर मनोरी नगर पंचायत सोनबरसा के तत्वावधान में पुज्य स्वामी कृष्णदेव बाबा के सानिध्य में, सुबह 7 बजे से मनौरी आश्रम से सदगुरू महाराज के गाड़ी पर सजाकर सैकड़ों कि संख्या में सतसंगी भाईयों बहनों के द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी।
प्रभात फेरी,मनौरी आश्रम से निकल कर ग्राम भ्रमण करते हुए एन एच 107 मार्ग होते हुए मनौरी चौक, केशवनगर, राणीसती मंदिर, होते हुए मुख्य बजार से देहद मोड़, होकर, भगतसिंह चौक,जयप्रकाश चौक से ब्लाॅक रोड होते हुए जब तक जग चांद सितारा रहेगा हमारे गुरुदेव अमर रहेंगे महर्षि मैंही परमहंस जी महाराज अमर रहे,सबका ईश्वर एक है,आदि नारो से संपूर्ण नगरपंचायत गुंजायमान होकर आश्रम पर स्तुति प्रार्थना,पुष्पांजलि एवं आरती के बाद समपन हूआ।
अपराहन 2 बजे भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों आग॔तुको को भोजन कराया गया,फिर 3 बजे से स्तुति प्रार्थना एवं महर्षि मैहीं व्यक्तित्व और कृतित्व पर पूज्य स्वामी कृष्णदेव बाबा, एवं उपस्थित गुरुजनों के द्वारा विस्तृत प्रकाश डाला गया। आरती के बाद सांयकालीन कार्यक्रम समपन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में दिनेश बाबा, घोटेलाल विश्वास, दास,रूद्रना०ठाकुर, अमीर राम,चंद्रकिशोर विश्वास, विकास कुमार, निर्मल कुमार, अवध पोदार,मनोज साह,उमेश साह,दिनेश साह,शंभू पोदार,गांधी जी,गरीब राम,राजेश चौधरी, विजय गुप्ता, किसन साह,आदि सैकडों महिला पुरूषों ने भाग लेकर कार्यक्रम की सफलता में अहमभुमिका निभाया।