18 वर्षीय युवक की, पिता और सौतेली मां ने मिलकर किया हत्या, जांच में जुटी पुलीस

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

18 वर्षीय युवक की, पिता और सौतेली मां ने मिलकर किया हत्या, जांच में जुटी पुलीस

सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत के वार्ड नंबर एक में एक 18 वर्षीय युवक अंकित कुमार का हत्या उनके सौतेली मां और पिता रमेश यादव द्वारा कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की घटना बुधवार की है जिसमें मृतक अंकित कुमार के मामा द्वारा आवेदन दिया गया था जिसमें लिखा गया था की अंकित कुमार की हत्या उनके सौतेली मां और पिता रमेश यादव द्वारा कर दिया गया है और शव को जला दिया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन द्वारा शव को मिट्टी तेल एवम यूरिया डालकर जला दिया गया था। बताया जा रहा है की आवेदन मिलने के बाद मृतक युवक के परिजन फरार है। प्राप्त आवेदन के आधार पर कांड दर्ज़ कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।