डीजे पर बज रही गाना की तरंग से 18 वर्षीय युवक का हर्ट एटेक से हुई मौत

डीजे पर बज रही गाना की तरंग से 18 वर्षीय युवक का हर्ट एटेक से हुई मौत

गाना पर युवक कर रहा था डांस अचानक बिगड़ी तबीयत हुई मौत

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे)। सहरसा जिला के काशनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत मगनमा गाँव में डीजे पर चल रही गाना पर डांस करने के दौरान अचानक बिगड़ी तबियत , 18 वर्षीय युवक की हुई मौत । चिकित्सक ने मौत होने की वजह हर्ट एटेक बताया। 
मिली जानकारी के अनुसार सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के पड़रिया पंचायत के मगनमा गाँव निवासी हीरा शर्मा का 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार सहित गाँव के युवा एक शादी समारोह के आयोजन पर डीजे बाजा के गाना पर डांस कर रहा था कि इसी दौरान अचानक नीतीश कुमार की तबियत बिगड़ने पर ग्रामीण आनन - फानन में उसे उपचार हेतु एक चिकित्सक के पास ले गया, जहाँ चिकित्सक ने नीतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया। नीतीश कुमार की मौत का खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया है। काशनगर थाना पुलिस घटना की सूचना पर कार्रवाई में जुट गयी है।