पूर्व मंत्री सह बिहार प्रदेश राजद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने अपने गाँव के बुथ संख्या 142 पर किया मतदान

पूर्व मंत्री सह बिहार प्रदेश राजद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने अपने गाँव के बुथ संख्या 142 पर किया मतदान 

पूर्व मंत्री श्री सिंह मतदान पश्चात अन्य मतदाताओं से भी मतदान करने का किया अपील

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) । मधेपुरा लोकसभा चुनाव क्षेत्र के सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री सह बिहार प्रदेश राजद के वरिष्ठ उपाध्याक्ष अशोक कुमार सिंह ने अपने निवास स्थान विराटपुर गाँव स्थित मध्य विद्यालय विराटपुर के बुथ संख्या 142 पर अपना मतदान किया। उन्होंने मतदान पश्चात वोट गिराने का अंगुली पर लगे निशान को दिखाते हुए सभी बांकी बचे मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मैं अपना वोट गिरा दिया है और आप सभी मतदाताओं भी आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आपका एक एक वोट बहुमूल्य है। अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।