सिमरी बख्तियारपुर की अनुष्का भगत ने 10वीं आईसीएसई परीक्षा में मारी बाजी
98.02 प्रतिशत अंक लाकर अपने जिला का नाम की रोशन
बायोलॉजी, केमिस्ट्री , हिस्ट्री और कामर्स में 100 में 100 अंक की प्राप्त लोगों ने दी बधाई
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) । सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के मुख्य बाजार निवासी हमकदम शू स्टोर के संचालक दिनेश कुमार की पुत्री अनुष्का भगत ने 10 वीं आईसीएसई परीक्षा में 98.02 प्रतिशत अंक लाकर अपने जिला सहित अनुमण्डल सिमरी बख्तियारपुर का नाम रौशन किया है।
अनुष्का सिलीगुड़ी के संत माईकल से दसवीं की परीक्षा पास की है। छात्रा के दादा श्रवण कुमार (पत्रकार) ने बताया कि उनकी पोती अनुष्का बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज और होनहार थी।
अनुष्का ने बायोलॉजी, केमिस्ट्री, हिस्ट्री और कामर्स में 100 में 100 अंक प्राप्त किया, वहीं अनुष्का की इस सफलता पर राजेश कुमार (मुन्ना), शैलेश कुमार, कुमार विकास चन्द्र, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मो० हस्नान, नगर परिषद उपाध्यक्ष विक्की कुमार, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।