रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सौर बाजार, सहरसा
दर्जनों राजद कार्यकर्ता को तौलिया देकर किया सम्मानित
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पश्चिमी पंचायत के पंचायत समिति सदस्या प्रतिनिधि बिजय कुमार यादव गुरुवार को होने वाले मधेपुरा लोक सभा के राजद उम्मीदवार प्रोफेसर चंद्रदीप कुमार के नामांकन समारोह को लेकर दर्जनों कार्यकर्ता को राजद के प्रतीक चिन्ह तौलिया देकर सम्मानित करते हुए नामांकन समारोह में भेजा। इसको लेकर पंचायत समिति सदस्या प्रतिनिधि विजय कुमार यादव ने बताया की हमें राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के लिए लड़ना है जो हमें हर मुश्किल से लड़ने का क्षमता प्रदान करते हैं। उन्होंने राजद के सक्रिय कार्यकर्ता से आह्वान करते हुए बताया की हम लोगों को विरोधी द्वारा आपस में लड़ाने का प्रयास किया जाएगा मगर हम लोगों को उसमें उलझना नहीं है क्योंकि विरोधी का हमेशा नीति रहा है की आपस में फूट डालो और शासन करो। जानकारी के अनुसार गुरु वार को मधेपुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से राजद के उम्मीदवार प्रोफेसर कुमार चंद्रदीप यादव द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया जाना था जिसमें हजारों की संख्यां में लोग शामिल हुए।