न्यायालय में चल रहे लंबित मामले के बावजूद भी जोड़ जबरदस्ती बना रहे हैं घर

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

न्यायालय में चल रहे लंबित मामले के बावजूद भी जोड़ जबरदस्ती बना रहे हैं घर

सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के मधुरा गांव के वार्ड नंबर 3 में अनिल यादव और सचिन्द्र यादव के बीच जमीन सम्बन्धित विवाद चल रहा है जिसको लेकर अनिल यादव द्वारा न्यायालय में याचिका भी दायर किया गया है। इसके बावजूद भी विपक्षी सचिंद्र यादव द्वारा विवादित जमीन पर विगत कई दिनों से जोड़ जबरदस्ती घर बनाया जा रहा है जिसको लेकर सौर बाजार थाना में आवेदन भी दिया गया है लेकिन सौर बाजार थाना द्वारा अब तक किसी प्रकार की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई है जिससे आवेदन कर्ता में मायूसी छाई हुई है साथ ही बताया की इस मामले को लेकर कार्यपालक दंडाधिकारी सदर सहरसा को भी आवेदन दिया गया है। अब देखना है की खबर के बाद सौर बाजार थाना पुलिस द्वारा किस प्रकार की जांच कर कार्रवाई की जाती है।