रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
मारपीट की घटना में कबीर मठ महंथ ज़ख्मी, थाना में आवेदन देकर लगाया न्याय की गुहार
सौर बाजार थाना क्षेत्र के सहूरिया पुर्वी पंचायत के रूपौली गांव स्थित कबीर मठ के महंथ 70 वर्षीय जनार्दन गोसाईं ने मारपीट की घटना को लेकर सौर बाजार थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।लिखित आवेदन में बताया है की रूपौली गांव निवासी मनोहर यादव के पुत्र निर्मल यादव और स्वर्गीय शालिग्राम यादव के पुत्र मनोहर यादव दोनों मिलकर मठ के जमीन मे लगे बांस को जोड़ जबरदस्ती काट रहा था साथ ही खेतों में लगे गेहूं के फसल होकर ट्रैक्टर ले जा रहा था जिससे गेहूं का फ़सल भी बर्बाद हो गया कहने पर दोनों मेरे साथ गाली गलौज करने लगा और मारपीट करना शुरु कर दिया।मारपीट की घटना में मेरा हाथ टूट गया जिसके बाद हमने तत्काल सौर बाजार सीएचसी पहुंचकर अपना ईलाज करवाया जिस दौरान पता चला की मेरे हाथ की हड्डी टूट चुकी है जिसके बाद डॉक्टर ने मुझे सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। इसके अलावा बताया की उक्त व्यक्ति द्वारा मुझे बार बार परेशान किया जाता है साथ ही रंगदारी के रुप में पैसे की भी मांग की जाती है। घटना को लेकर सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की आवेदन के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।