तेजस्वी यादव के सौरबाजार आने से जनता में नहीं परेगा कोई फर्क

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा।

तेजस्वी यादव के सौरबाजार आने से जनता में नहीं परेगा कोई फर्क

सौर बाजार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को लेकर जदयू के कई नेता ने बताया की तेजस्वी यादव को विरासत में सत्ता मिली है जिसके सौर बाजार आने से मतदाताओं को कोई असर नहीं पड़ेगा। विगत कई वर्षों से तत्कालीन लोक सभा सांसद दिनेशचंद्र यादव द्वारा क्षेत्र में कई विकास कार्य किए गए हैं जिसे क्षेत्र की जनता बखूबी जानते हैं। जिस गांव में सड़क मार्ग नही था आज उस गांव के लोग आज खुशहाल की जिंदगी जीते हैं क्योंकि जहां उसे दो घंटे में प्रखंड कार्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक जाने में समय लगता था आज वही दिन है लोग आधा घंटा में पहुंचते हैं। मधेपुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी दिनेश चन्द्र यादव की जीत सुनिश्चित है जिसको लेकर क्षेत्र की जनता अपना मन बना चुकी है।