रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
निवर्तमान सांसद दिनेशचन्द्र यादव क्षेत्र भ्रमण के दौरान पहुंचे चंदौर पुर्वी पंचायत
मधेपुरा लोक सभा चुनाव को लेकर सभी उम्मीदवार अपने अपने वोटरों को लुभाने में जुट गए हैं। इसी दौरान मधेपुरा लोक सभा के निवर्तमान सांसद दिनेशचंद्र यादव अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को चंदौर पुर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार के यहां पहुंचे साथ ही अपने पक्ष में वोट डालने का अपील किया। मौजुद दर्जनों की भीड़ को संबोधित करते हुए निवर्तमान सांसद दिनेशचंद्र यादव ने कहा की इससे पूर्व बिहार में राजद के साथ सरकार चल रही थी जिसमें बिहार का विकास संभव नहीं हो पा रहा था जिसके वजह से बिहार के विकास के लिए केन्द्र की मोदी सरकार से समर्थन लेना जरूरी हो गया था। हमने कोशी के विकास के लिए सारे रास्ते खोल दिए हैं इस बार जब केन्द्र में मोदी के सरकार बनते ही सभी विकास कार्यों को जमीन पर उतारा जाएगा क्योंकि कोशी के विकास के लिए पहले से ही प्रधान मंत्री और मुख्य मंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत हो चुकी है जिसमे से आधे से ज्यादा सड़क निर्माण कार्य पूरा भी हो गया है साथ ही बांकी के सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। सहरसा से पूर्णियां जाने वाली एनएच 107 निर्माण कार्य को लेकर मीडिया द्वारा पुछे गए सवाल का जवाब देते हुए बताया की सड़क मार्ग निर्माण कार्य शुरू तो पहले से है ही जिसमें दर्जनों पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जाना है जिसे पुरा होते ही एनएच 107 निर्माण कार्य में तेजी लाया जाएगा। इस मौक़े पर चंदौर पुर्वी पंचायत के मुखिया मीरा कुमारी सहित दर्जनों की संख्यां में ग्रामीण मौजुद थे।