लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान हेतु प्रखण्ड प्रशासन चला रहे हैं जागरुकता अभियान कार्यक्रम
पिछले चुनाव में कम प्रतिशत हुए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के साथ बीडीओ अरविन्द कुमार कर रहे बैठक
गाँव, मुहल्ला के सड़कों पर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु निकाली जा रही है जागरुकता रैली, नारा लगाया जा रही है पहले मतदान फिर जलपान
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) ! जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह सहरसा जिला पदाधिकारी के आदेश पर प्रखण्ड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अरविन्द कुमार ने प्रखण्ड क्षेत्र के ऐसे मतदान केंद्र जहाँ पर पिछले चुनाव में मतदान की प्रतिशत कम पाई गई है ऐसे मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के साथ बैठक कर और जागरुकता अभियान कार्यक्रम चला कर मतदाताओं को जागरूक करने में प्रखण्ड प्रशासन जुट गए हैं!
मालुम हो कि इस कड़ी में प्रखण्ड क्षेत्र के मंगुवार पंचायत के बूथ संख्या 171 और आसपास के बूथ केन्द्रों पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी और विभिन्न प्रकार के जागरुकता अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है! बीडीओ अरविन्द कुमार के द्वारा जागरुकता अभियान कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा रहा है, जो विभिन्न गाँव, मुहल्ला के सड़कों पर देखी जा रही है!
ज्ञात हो कि जागरुकता अभियान कार्यक्रम में नारा लगाया जा रहा है कि पहले मतदान फिर जलपान! जागरुकता अभियान रैली व बैठक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी अरविन्द कुमार के अतिरिक्त विद्यालय के छात्र छात्राओं, मतदाताओं व पंचायत जनप्रतिनिधियों आदि लोग सामिल थे! इसके अतिरिक्त बीडीओ अरविन्द कुमार के द्वारा मतदान केंद्रों का जायजा और सत्यापन कार्य भी किया जा रहा है!