सोनबरसा राज प्रखण्ड के मध्य विद्यालय बिनटोली में मनाया गया दीक्षांत समारोह कार्यक्रम
दीक्षांत समारोह कार्यक्रम के प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं को दिया गया प्रशस्ति पत्र
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) ! सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के कोपा पंचायत अन्तर्गत मध्य विद्यालय बिनटोली में सरकारी आदेशानुसार विद्यालय स्तर पर दीक्षांत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया!
मालुम हो कि इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न - उत्तर कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता गीत आदि का कार्यक्रम छात्र छात्राओं के बीच आयोजित किया गया! प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र विद्यालय की ओर से दिया गया!
ज्ञात हो कि इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विद्दानन्द राम, प्रथमिक शिक्षक संघ सोनबरसा राज प्रखण्ड के प्रखण्ड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, सहित शिक्षक नवीन कुमार सिंह , महमूद आलम, रुपये कुमार, शिक्षिका रीना कुमारी, खुशबू कुमारी और अभिलाषा कुमारी एवं ग्रामीण लोग उपस्थित थे!