रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
सौर बाजार थाना पुलिस ने दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा, न्यायिक हिरासत सहरसा
सौर बाजार थाना पुलिस ने विभिन्न जगहों से दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र के जागीर गांव निवासी विजय पासवान के पुत्र सुजीत पासवान को पोकसो एक्स के तहत् गिरफ्तार किया गया है वहीं थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी चंदन यादव के पुत्र अमरेश कुमार को पुर्व के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए सोमवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।