यदि आप अशिक्षित हैं और कमजोर परिवार से हैं तो अपनी जमीन से अब हाथ धो लिजिए सोनबरसा राज में बढ़ रही है भुमाफियाओं का राज अंचल और पुलिस हैं उनके साथ

यदि आप अशिक्षित हैं और कमजोर परिवार से हैं तो अपनी जमीन से अब हाथ धो लिजिए सोनबरसा राज में बढ़ रही है भुमाफियाओं का राज अंचल और पुलिस हैं उनके साथ

न्यायालय में मामला दर्ज रहने का बहाना बना अंचल और थाना भुमाफियाओं का करते हैं सहयोग जमीन मालिक को कहीं से भी नहीं मिल रही है राहत

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) ! बिहार के सहरसा जिला अन्तर्गत सोनबरसा नगर पंचायत में बढ़ती भुमि विवाद को लेकर जहाँ एक ओर भुमि मालिक परेशान है वहीं सरकारी स्तर पर भुमाफियाओं का बोलबाला है, कारण रिश्वत का खेल पर सरकारी कर्मचारी पदाधिकारी तथा पुलिस अवैध कब्जा करने वालों को ही साथ देते हैं! परिणामस्वरूप सोनबरसा राज अंचल में बिना कागजात व गलती कागजात पर ही लोग भुमि अवैध रुप से कब्जा कर खेती करते व भवन निर्माण कार्य बड़े पैमाने पर कर रहे हैं! 
मालुम हो कि इसी कड़ी में सोनबरसा नगर पंचायत के रामसुन्दर साहु वार्ड संख्या 14 निवासी ने सोनबरसा राज थाना में आवेदन पत्र देकर कहा है कि सोनबरसा राज के देहद चौक  स्थित सड़क किनारे मेरे द्वारा के वाला से खरीदगी जमीन को ललिता देवी पति रामदेव साह व पप्पू कुमार, गुड्डू कुमार, व प्रिंस कुमार पिता रामदेव साह बा जबरदस्ती खेत को जोत लिया है! 
मेरे द्वारा कहा गया कि मेरा केवाला द्वारा खरीदगी जमीन को क्यों जोत लिया है तो उपरोक्त विरोधी व्यक्तियों द्वारा कहा गया है कि मैं सुदभरना छुड़ाया है, जबकि मेरे या मेरे पुत्र द्वारा कभी भी सुदभरना रखा ही नहीं गया है! जब सुदभरना का काग़ज़ दिखाने के लिए कहा तो उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा कुछ नहीं दिखाया अत: मैं थाना में आवेदन पत्र दिया हूँ! 
ज्ञात हो कि इस तरह से उक्त पिड़ित व्यक्ति के जमीन पर न्यायालय में चल रही मामला के बावजूद पुलिस और भुमाफियाओं तथा अंचल के सहयोग से केवाला से प्राप्त जमीन पर देखते ही देखते तीन वर्ष में तीन मंजील भवन निर्माण का कार्य करवा दिया गया है और उधर न्यायालय में मामला चल ही रही है,! पिड़ित व्यक्ति सरकारी सेवानिवृत्त एक समाजिक व्यक्ति हैं जो सोनबरसा राज में अस्थायी रूप से रहते हैं!