बनमाईटहरी प्रखण्ड के सहुरिया पंचायत में मनरेगा योजना कार्य पूरा किये बिना बोर्ड लगाकर उठा लिया जाता है राशि जनता में है आक्रोश
सरजमी पर योजना कार्य की जांच हो तो अनियमितता में फंसेंगे सभी योजना कर्मीयों
वर्ष 2021 -22 और वर्ष 2022-23 की योजना कार्य आजतक है अधूरी
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) ! जिला के बनमाईटहरी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत सहुरिया में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत सहुरिया पंचायत के वार्ड क्रमांक 13 में अबूबकर के बासा से मिराज आलम के खेत तक सड़क निर्माण में मिट्टी एवं ईट सोलिंग कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितता मिली है! उक्त योजना में यत्र तत्र मिट्टी गिरा कर योजना की बोर्ड लगा राशि उठा लेने जनता में आक्रोश व्याप्त है! कहा जाता है कि यदि योजना की जांच सरजमी पर हो जाए तो योजना से सम्बन्धित सभी लोग जाएंगे जेल!
उक्त कार्य योजना की योजना संख्या एवं वर्ष 17/2021-22 है और इसकी प्राक्कलन राशि 8,99,618 है, लेकिन उक्त योजना का कार्य वर्त्तमान में भी पूर्ण होना तो दूर की बात रही ठीक से मिट्टी कार्य भी नहीं हुआ है और योजना का बोर्ड लगाकर राशि उठाव कर लिया गया है! जब भी ग्रामीणों के द्वारा रोजगार सेवक और कार्यक्रम पदाधिकारी से इस सम्बन्ध में पूछा जाता है कि सड़क निर्माण कार्य कब पूर्ण होगा तो एक ही जबाब मिलती है कि सड़क निर्माण कार्य तो पूर्ण हो गया है! उक्त बातों को लेकर जनता में आक्रोश व्याप्त है!
मालुम हो कि उक्त योजना की कार्य प्रारम्भ होने की तिथि 14/05/2022 है, क्रियान्वयन एजेंसी का नाम ग्राम पंचायत सहुरिया माननीय मुखिया मोहम्मद ईसा है! बोर्ड में अनुमानित क्षम दिवस 2810, श्रम की राशि 5,56,522.70 और सामग्री की राशि 343096 है!
ज्ञात हो कि इसी तरह से ग्राम पंचायत सहुरिया के वार्ड क्रमांक 10 में योजना के तहत कब्रिस्तान में पोखर निर्माण कार्य प्राक्कलन राशि 9,46,741 रुपये से होना था! जिसका प्रशासनिक स्वीकृति तिथि 05/07/2022 है तथा दैनिक मजदूरी 210 रुपये सम्भावित मानव दिवस -4003 है एवं क्रियान्वयन एजेंसी ग्राम पंचायत सहुरिया के माननीय मुखिया मोहम्मद ईसा है! योजना संख्या एवं वर्ष 06/2022-23 है! यह योजना कार्य भी अधुरा कर बोर्ड लगाकर राशि की उठाव कर लिया गया है! उक्त योजना के सम्बन्ध में भी जब ग्रामीणों के द्वारा कार्यक्रम पदाधिकारी को पूछा जाता है तो वह कहते हैं कि यह योजना तो पूरा हो चुकी है! जबकि सरजमी पर योजना कार्य ऐसे ही पड़ा हुआ है, जो जांच की विषय है!