शिक्षक छात्र को दूकान भेजकर मंगवाते हैं रजनीगंधा और तुलसी का पूरिया एवं सिगरेट नशा मुक्ति अभियान का उड़ रही है खिल्ली
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) ! बिहार में पूर्ण नशा मुक्ति अभियान चल रही है लेकिन सहरसा जिला के सौर बाजार प्रखण्ड अन्तर्गत मध्य विद्यालय कचरा में पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य एवं वर्त्तमान में वरिय शिक्षक के रुप में कार्यरत गिरीश कुमार पप्पू छात्र से प्रतिदिन दूकान भेजकर मंगवाते हैं रजनीगंधा का पूरिया, सिगरेट और तुलसी का पूरिया! यह कोई आरोप नहीं है स्पष्ट वायरल वीडियो इसका प्रमाण है!
मालुम हो कि एक ओर शिक्षक नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु विद्यालय के छात्र छात्राओं से नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु जुलूस, प्रदर्शन आदि कर जनता को नशा मुक्त बिहार बनाने की अपील करते हैं तो वहीं दूसरी ओर शिक्षक स्वयं छात्र को दूकान भेजकर रजनीगंधा, सिगरेट और तुलसी का पूरिया मंगवाते हैं! इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिक्षक नशा मुक्त अभियान में कितना योगदान दे रहे हैं और उस छात्र में नशा मुक्ति अभियान का क्या प्रभोव एवं असर पड़ सकता है!
ज्ञात हो कि स्थानीय जनता में उक्त वायरल वीडियो को लेकर आक्रोश है! जनता ने सहरसा जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहरसा डीएम, और सौर बाजार बीडीओ से जांच कर उचित कानून कार्रवाई ऐसे शिक्षक पर करने की मांग किया है!