सोनबरसा राज थाना पुलिस बाइक चैकिंग अभियान के तहत बाइक सवार और पत्रकारों के साथ करती है अभद्र भाषा का व्यवहार जनता में है आक्रोश

सोनबरसा राज थाना पुलिस बाइक चैकिंग अभियान के तहत बाइक सवार और पत्रकारों के साथ करती है अभद्र भाषा का व्यवहार जनता में है आक्रोश

पुलिस सप्ताह समारोह कार्यक्रम पर एक ओर पुलिस जनता व पत्रकारों को मानती है मित्र वहीं बाइक चैकिंग के समय करती है अभद्र भाषा का व्यवहार

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) ! सोनबरसा राज थाना पुलिस के द्वारा चलाई जा रही बाइक चैकिंग अभियान के तहत जनता व पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने से जहाँ एक ओर पुलिस सप्ताह समारोह कार्यक्रम पर प्रश्न चिन्ह लग रही है वहीं स्थानीय जनता में आक्रोश व्याप्त है! 
मालुम हो कि सोनबरसा राज थाना पुलिस के द्वारा चलाईं जा रही वाहन चैकिंग अभियान के तहत जहाँ एक ओर सोनबरसा राज पुलिस, पुलिस गस्ती वाहन के चालक और चौकिदार तथा सशस्त्र बलों के द्वारा बाइक सवार राहगीरों तथा पत्रकारों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, महिला सवारी रहने पर अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है वहीं शराब के नशे में कम उम्र के युवाओं को बिना चेक किये और ओवर लोड बाइक सवार को चंद रुपये लेकर छोड़ दिया जाता है! जो एक गम्भीर विषय है! सोनबरसा राज थानाध्यक्ष और वरिये  पुलिस प्रशासन व पदाधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है! 
ज्ञात हो कि यह मामला तब सामने आयी जब एक पत्रकार के साथ दिनांक 06 अप्रैल 2024 दिन शनिवार के संध्या लगभग 06:45 बजे अभद्र भाषा का व्यवहार करते हुए मनौरी चौक पर बाइक चैकिंग के समय सोनबरसा राज थाना पुलिस ने किया! 
जब एक पत्रकार के साथ सोनबरसा राज थाना पुलिस अभद्र भाषा का व्यवहार कर सकती है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि अन्य बाइक सवार के साथ सोनबरसा राज थाना पुलिस की व्यवहार क्या हो सकती है!
शेष अगले अंक में;