लूट की योजना बना रहे दो युवक को सौर बाजार थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

लूट की योजना बना रहे दो युवक को सौर बाजार थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

सौर बाजार थाना पुलिस थाना क्षेत्र के अंदौली से लुट की योजना बना रहे दो युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई जिस दौरान थाना क्षेत्र के अंदौली ग्राम निवासी सुरेश मेहता के पुत्र आनन्द कुमार उर्फ नवीन, बखरी गांव निवासी उपेन्द्र यादव के पुत्र इंद्रदेव यादव को एक देशी कट्टा और दो मोबाईल के साथ अंदौली से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए बुधवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।