मधेपुरा लोकसभा चुनाव में इसबार होगी दिलचस्प मुकाबला क्षेत्र में मतों की गणितीय बहस जारी

मधेपुरा लोकसभा चुनाव में इसबार होगी दिलचस्प मुकाबला क्षेत्र में मतों की गणितीय बहस जारी

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) ! लोकसभा चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है मधेपुरा लोकसभा चुनाव क्षेत्र में मतों को लेकर गणितीय विश्लेषण तेज होने लगी है! वैसे आज तक नहीं एनडीए और नहीं महागठबंधन की ओर से कोई भी उम्मीदवार नामांकन नहीं किया है! चर्चा में है कि 15 अप्रैल को जदयू उम्मीदवार दिनेशचन्द्र  यादव नामांकन करेंगे तो वहीं 18 को राजद उम्मीदवार प्रोफेसर कुमार चन्द्रदीप  नामांकन करेंगे, वहीं हवा में पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना और मोहम्मद केसरअली का भी नाम नामांकन देने की चर्चा है! यदि उक्त चारों उम्मीदवार मधेपुरा लोकसभा चुनाव क्षेत्र से नामांकन करते हैं तो एक दिलचस्प चुनाव क्षेत्र के रुप में मधेपुरा लोकसभा चुनाव क्षेत्र को लोग देखेंगे! 
आपको बताते चलेंकि पिछले लोकसभा चुनाव क्षेत्र में मधेपुरा लोकसभा के 06 विधानसभा क्षेत्र में सभी जगह जदयू के दिनेशचन्द्र यादव बढ़त बनाये हुए थे लेकिन यदि यह चारों उम्मीदवार चुनाव क्षेत्र में आ जाते हैं तो सभी समीकरण ध्वस्त हो जाएगी और फिर ऊंट किस करवट बैठेंगे यह तो परिणाम ही बता सकता है! 
ज्ञात हो कि पिछले लोकसभा चुनाव में बुथ क्रमांक 1-352 , 70 आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में दिनेशचन्द्र यादव को 132150 मत, शरद यादव को 46030 मत और राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 9574 मत मिला था! इसीतरह से बुथ क्रमांक 1-301  , 71 बिहारीगंज विधानसभा चुनाव में दिनेशचन्द्र यादव को 104775 मत तो वहीं शरद यादव को 48411 मत प्राप्त हुआ था जबकि राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 13479 मत मिला था! वहीं बुथ क्रमांक 1-371, 73 मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र में दिनेशचन्द्र यादव को 86481 मत मिला था वहीं शरद यादव को 66567 मत मिला था जबकि राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 30469 मत प्राप्त हुआ था! वहीं बुथ क्रमांक 1-312 , 74 सोनवर्षा  विधानसभा क्षेत्र में 99813 मत हांसिल हुआ था जबकि शरद यादव को 45349 मत मिला था, वहीं राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 9979 मत मात्र प्राप्त हुआ था! इसी तरह से बुथ क्रमांक 1-347, 75 सहरसा विधानसभा क्षेत्र में दिनेशचन्द्र यादव को 118820 मत मिला था जबकि शरद यादव को 67431 और राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 15316 मत मात्र प्राप्त हुआ था! वहीं बुथ क्रमांक 1-307, 77 महिषी विधानसभा क्षेत्र में दिनेशचन्द्र यादव को 81421, शरद यादव को 48622 और राजेश रंजन (पप्पू यादव) को 18622 मत प्राप्त हुआ था! जो इसबार डगमगाता नजर आ रही है! लेकिन अब देखना है कि कौन कौन उम्मीदवार मैदान में रह अपनी किस्मत अजमाते हैं! यदि यह चारों उम्मीदवार मैदान में आ गए तो काफी गहमागहमी के दौर से चुनाव प्रक्रिया गुजरेगी!