सोनबरसा राज थाना पुलिस ने एक कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार भेजा
न्यायायिक हिरासत में सहरसा
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) ! सोनबरसा राज थाना पुलिस ने गस्ती के दौरान थाना क्षेत्र के गाजीपैता गाँव जाने वाली सड़क स्थित महावीर मंदिर के पास से एक अपराधी को एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है! गिरफ्तार अपराधी की पहचान सहरसा जिला के सौरबाजार थाना क्षेत्र के कचरा गाँव निवासी उमेश मुखिया के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है!
मालुम हो कि मामले की पुष्टि करते हुए सोनबरसा राज थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के नियत से घूम रहे थे! अपराधी दीपक कुमार पुलिस गस्ती वाहन को देखते ही भागने लगा , जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया! तलाशी के दौरान उसके कमर से एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया! हिरासत में लिए गए अपराधी से पूछताछ करने तथा उसका अपराधिक इतिहास खंगाला के पश्चात न्यायायिक हिरासत में सहरसा भेज दिया गया है!