सोनबरसा राज हाईस्कूल के खेल मैदान में एनडीए उम्मीदवार दिनेशचन्द्र यादव के पक्ष में जनसभा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जीतनराम मांझी, मंगल पाण्डेय, उमेश कुशवाहा और रत्नेश सादा ने जनसभा कार्यक्रम को किया सम्बोधित
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे)! मधेपुरा लोकसभा चुनाव क्षेत्र के सोनबरसा राज प्रखण्ड मुख्यालय स्थित हाईस्कूल के खेल मैदान में आज जदयू प्रत्याशी दिनेशचन्द्र यादव के पक्ष में एक जनसभा कार्यक्रम को पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी , स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय , प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और स्थानीय विधायक सह मंत्री रत्नेश सादा ने सम्बोधित किया! जनसभा कार्यक्रम सहरसा जिला भाजपा अध्यक्ष दिवाकर सिंह के अध्यक्षता एवं मंच संचालन सोनबरसा राज प्रखण्ड के जदयू अध्यक्ष जय कुमार सिंह के संचालन में आयोजित की गई!
मालुम हो कि जनसभा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि सबसे पहले मैं इस क्षेत्र की धरती को शत् शत् नमन् करता हूँ, कारण यह धरती बराबर सत्य की जीत का झंडा गाड़ने काम करती आई है! आज फिर दो धाराओं की लड़ाई चल रही है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि सोनबरसा विधानसभा की धरती सत्य के पक्ष में रहेगी और विकास पुत्र दिनेशचन्द्र यादव को विजयी बनायेंगे! जो एतिहासिक जीत होगी ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है! उन्होंने कहा कि आज दो धाराओं की लड़ाई चल रही है वह एक परिवारवाद की तो दूसरी देश की विकास की है, अब आपको फैसला लेना है कि आप किस धारा को पसंद करते हैं!
वहीं जनसभा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि 07 मई 2024 को लोकसभा चुनाव है उसको लेकर मैं आपके बीच आकर आपका आशीर्वाद व समर्थन और हाथ जोड़कर सहयोग मांगने आया हूँ, ताकि 07 मई को जब आप मतदान करने के लिए जाएं तो जदयू प्रत्याशी दिनेशचन्द्र यादव जी के चुनाव चिन्ह तीर छाप पर बटन दवा कर आशीर्वाद देने का काम करेंगे! आपसभी ने पिछले चुनाव में भी 03 लाख से उपर मत से विजयी बनाने का काम किया था, आशा है कि इसबार 04 लाख से उपर मत से बिजयी बनाएंगे! पिछले चुनाव में 07 हजार मतों से बढ़त सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र में मिली थी लेकिन इसबार उम्मीद करेंगे कि अधिक बढ़त मतों में हो! मैं इसलिए कह रहा हूँ कि मेरी एनडीए की पार्टी ने जो बिहार और देश की सेवा किया है उसकी हमें मजदूरी मिलनी चाहिए! यहाँ कुछ लोगों को विकास नहीं दिखाई देती है, सरकार की उपल्बधियां नहीं दिखती है! लेकिन आप अपने से सोचिएगा तो आपको अन्दर से महशुस हो जाएगा की 10 वर्षों में सोनबरसा की विकास हुआ है कि नहीं! 2005 के बाद सोनबरसा में बदलाव हुआ है कि नहीं, गाँव में कितना पक्का घर का निर्माण हुआ है, कितना सड़क पुल पुलिया बनी, बिजली में सुधार हुआ की नहीं, स्वास्थ्य केन्द्र में बदलाव हुआ है कि नहीं, सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव हुआ है कि नहीं, आयुषमान कार्ड से गरीब लोगों को फायदा हो रहा है कि नहीं, हर घर नल जल की व्यवस्था हुआ है कि नहीं, मुफ्त में अनाज मिल रही है कि नहीं, आप याद किजिए कि आपके गाँव की सड़क कैसा था मुख्य सड़क की स्थिति कैसी थी और आज क्या स्थिति है! जरा सोचकर देखिए तो सभी स्थिति आपको स्वयं समझ में आ जाएगी! मैंने मधेपुरा में मेडिकल कॉलेज का स्थापना करवाया, जो कोई कल्पना भी नहीं किया था! मुफ्त में एलपीजी गैस सिलेंडर महिलाओं को दिया गया, किसानों को किसान सम्मान निधि योजना से 06 हजार रुपये सालाना दिया जा रहा है! पहले ऐसा होता था क्या❓ यह है भ्रष्टाचार से मुक्त सरकार, यह है गरीबों की सरकार, यह है माँ बहनों की चिंता करने वाली सरकार! डबल इंजन की सरकार में जितना विकास हुआ है और जीतना नौकरी बेरोजगारों और शिक्षितों को मिला है क्या पहले कभी ऐसा होता था क्या, जरा स्वयं सोचकर देखिए! इसलिए हमसभी मजदूरी मांगने आए हैं और आशा है कि आपलोग मजदूरी अवश्य देंगे, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है!
इसी तरह से सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह मंत्री रत्नेश सादा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायत चुनाव में आरक्षण देकर दलित महादलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यकों को मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया है! छात्र छात्राओं के हित में पौशाक व साइकिल योजना तथा प्रोत्साहन राशि योजना चलाया है जिससे छात्र छात्राओं में पढ़ने की ललक जगी है, सात निश्चय योजना से कई ग्राम विकास योजना चलाया गया है! टोला सेवक, विकास मित्र आदि का बहाली कर एक कृतिमान स्थापित किया है! उन्होंने कहा कि सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र की जनता किसी बहकावे में नहीं आने वाली है यहाँ की जनता जदयू के साथ है और आशा करता हूँ कि 07 मई को सभी लोग तीर छाप पर बटन दबाने का काम करेंगे ऐसा भरोसा व्यक्त किया!
वहीं जनसभा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि आप सभी ने मुझे बराबर सहयोग देने का जिस तरह से काम किया है उसी तरह से डबल इंजन की सरकार ने भी विकास कार्य युद्ध स्तर पर किया है जो आप सभी के समक्ष है सभी वक्ताओं ने लगभग सभी योजना का विस्तार से जानकारी दिया है! सरकार बहुत कुछ और भी कार्य आपसभी के हित में करने जा रही है देश की माली हालत सही हो रही है और दो तीन वर्षों में बहुत कुछ अच्छा हो जाएगा , इसलिए आपसभी से हमलोग मजदूरी मांगने के लिए आया हूँ, 07 मई को चुनाव है दिनेशचन्द्र यादव के तीर छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने का काम करें यही मेरा कहना है!