पंचायत में चल रहे योजना में धांधली को लेकर कोशी आयुक्त को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की उठाया मांग

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

पंचायत में चल रहे योजना में धांधली को लेकर कोशी आयुक्त को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की उठाया मांग

सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सुहथ पंचायत में पंचायत कार्य समिति द्वारा चलाई जा रही योजना में व्यापक रूप से धांधली किया जा रहा है जिसके जांच के लिए शैलेंद्र कुमार यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन वरीय पदाधिकारी सहित कोशी आयुक्त को देकर जांच कर कार्रवाई की मांग किया है। लिखित आवेदन में बताया गया है की सुहथ पंचायत के मुखिया के दबंग बिचौलिया द्वारा कई योजना का संचालन किया जा रहा है जिसमें बड़े पैमाने पर धांधली किया जा रहा है। योगना के नाम पर सरकारी राशी का बंदरबांट किया जा रहा है जिसे कहने पर मुखिया द्वारा एससी एसटी का हवाला देते हुए मामला दर्ज करवाने का धमकी भी दिया जाता है। साथ ही बताया की इस बात को लेकर जब सौर बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिया जाता है तो वे लेने से इंकार कर देते हैं जिससे साफ जाहिर होता है की प्रखंड प्रशासन के मिलीभगत से योजना के नाम पर सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है की योजना में धांधली को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री, कोशी आयुक्त सहरसा, जिला पंचायती राज पदाधिकरी सहरसा सहित सौर बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी को डाक के माध्यम से पत्र लिखा गया है। अब देखने वाली बात होगी की बरिए पदाधिकरी द्वारा जांच के बाद किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है।