रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
एक देशी कट्टा के साथ दो युवक को एवम अन्य मामले में दो व्यक्ति को सौर बाजार थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
सौर बाजार थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चार व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है। जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की बुधवार के रात्रि सुचना मिली थी की थाना क्षेत्र के कढ़ैया भरना में एक महिला को उसके पति एवम देवर के द्वारा बुरी तरह से पीटा जा रहा है। प्राप्त सुचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने सत्यापन के दौरान उस महिला के पति भवेश मिस्त्री पिता सुबोध मिस्त्री, देवर अरविन्द कुमार जिसके पिता सुबोध मिस्त्री है, जांच के दौरान एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना क्षेत्र के भवटीया गांव निवासी सीताराम यादव के पुत्र अजय यादव, अनुपलाल यादव के पुत्र बरूण कुमार को गिरफ्तार किया गया जो एनबीडब्ल्यू वारंटी थे। सभी के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।