चोरी के चार मोबाइल के साथ एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

चोरी के चार मोबाइल के साथ एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सौर बाजार थाना पुलिस अपनी तत्परता दिखाते हुए चोरी के 4 मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की चिकनी गांव निवासी मोहम्मद अख्तर के पुत्र मोहम्मद अनवर को चोरी की गई 4 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है।इसके अलावा सौर बाजार थाना में दर्ज कांड संख्यां 639/23 के धमसैना गांव निवासी कमली यादव के पुत्र टुनटुन यादव को गिरफ्तार किया गया है। सभी के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए रविवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।