रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सहरसा
जिला पदाधिकारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का लिया जायजा
जिलाधिकारी,सहरसा,श्री वैभव चौधरी आई०ए०एस० ने नौहट्टा एवं सत्तरकटैया से संबंधित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सत्तरकटैया स्थित प्राथमिक विद्यालय गंडौेल, प्राथमिक विद्यालय सिहौल पूर्व निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने विद्यालय में उपस्थित बच्चों से पठन-पाठन एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराये जा रहें भोजन के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण क्रम में विद्यालय का रख-रखाव असंतोंषजनक पाया गया। जिसके कारण जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी प्रकट की एवं संबंधित प्रधानाघ्यापक को अविलंब विद्यालय के समेकित प्रबंधन में सुधार लाने का निर्देश दिया है। निर्देश अनुपालन नहीं होने की स्थिति में सक्त कारवाई की चेतावनी दी गई है। प्राथमिक विद्यायल गंडौल,एवं प्राथमिक विद्यालय सिंहौल पूर्व के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया है कि वे विद्यालय के विभिन्न वर्ग कक्षों में एक सप्ताह के भीतर पंखा एवं बल्व लगाने हेतु आवश्यक कारवाई करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही विद्यालयों के समेकित प्रबंधन में भी सुधार लाने हेतु ठोस कारवाई करेंगे। विद्यालय परिसर के साफ-सफाई हेतु भी निर्देश दिया गया है। तत्पश्चात उन्होने सत्तरकटैया स्थित प्राथमिक विद्यालय बिहरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी विभिन्न वर्ग कक्षों में गये अध्ययनरत बच्चों से बातचीत की एवं उन्हें मन लगाकार पठने लिखने हेतु प्रोत्साहित किया। संबंधित प्रधानाध्यापक को विभागीय दिशा-निर्देश के अनुसार उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन हेतु अविलंब आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया है। वार्तालाप क्रम में संबंधित विद्यालय के प्रधानघ्यापक के द्वारा जानकारी दी गई की दो मतदान केन्द्र यथा 182 एवं 183 संचालित है। जिलाधिकारी ने विद्यालय भवन में आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं का अवलोकन किया एवं विद्यालय प्रबंधन को किसी प्रकार की कमी परिलक्षित होने की स्थिति में तत्काल संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए यथोचित समाधान हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया है। उक्त अवसर पर वर्णित विद्यालय में अवस्थित आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 164 वार्ड नम्बर 04 का भी निरीक्षण किया गया। श्री दुर्गा उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंहौल निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने प्रयोगशाला कक्ष, आईसीटी लैब का अवलोकन किया एवं विद्यालय के उत्कृष्ट प्रबंधन हेतु यथोचित दिशा-निर्देश दिया। उक्त वर्णित विद्यालयों के निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति पंजी की भी जांच की गई। साथ ही निर्देश दिया गया कि विद्यालय के रख-रखाव, पठन-पाठन के उत्कृष्ठ प्रबंधन को सवौच्च प्राथमिकता दी जाय। लापरवाही की स्थिति में सख्त कारवाई की चेतावनी दी गई है। उक्त अवसर पर अपर समाहर्त्ता,श्री ज्योति कुमार, उप निदेशक-सह-जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी भी उपस्थित थे।