काशनगर थाना पुलिस ने पच्चीस हजार रुपये की इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार

काशनगर थाना पुलिस ने पच्चीस हजार रुपये की इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार

इनामी अपराधी का गिरफ्तारी से जनता में है खुशी व्याप्त

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) ! सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के काशनगर थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये की इनामी अपराधी रामजतन कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है ! उक्त इनामी अपराधी फरार चल रहा था एवं यत्र तत्र अपराध की घटनाओं को अंजाम देने और दिलाने का काम कर रहा था! जिसकी पुलिस को तलाश थी! 
मालुम हो कि काशनगर थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने एक प्रश्न के उत्तर में पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ के सहयोग से बिंदटोली गाँव में छापामारी की गयी, जहाँ पर फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी बिंदटोली गाँव निवासी रामजतन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है! 
ज्ञात हो कि काशनगर थाना पुलिस की उक्त कार्रवाई से जनता में खुशी व्याप्त है, कारण उक्त अपराधी ने अपने टीम के द्वारा यत्र तत्र बराबर अपराध की घटना का अंजाम देने और दिलाने में सक्रिय था!