भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के विद्यालयों का छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने निकाला मतदाता जागरूकता अभियान रैली
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा)(आससे)! सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान हेतु चुनाव आयोग के आदेश पर विद्यालय के छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने निकाला मतदाता जागरुकता रैली, रैली में नारा लगाया जा रहा था कि पहले मतदान फिर जलपान, राष्ट्र निर्माण के लिए मतदान करना अनिवार्य है आदि आदि!
मालुम हो कि इस अवसर पर सोनबरसा राज प्रखण्ड मुख्यालय सहित प्रखण्ड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने अपने अपने क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान रैली विभिन्न सड़क मार्गों पर निकाले!
ज्ञात हो कि मतदान की प्रतिशत कम रहने को लेकर भारत के चुनाव आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलवाया जा रहा है!