सोनबरसा राज प्रखण्ड के महुआ बाजार में विगत दिनों हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर राजनीतिक दल के नेताओं का पहूंचना शुरू

  सोनबरसा राज प्रखण्ड के महुआ बाजार में विगत दिनों हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर राजनीतिक दल के नेताओं का पहूंचना शुरू

पक्ष हो या विपक्ष सभी ने घटनाओं को बता रहे हैं दुखद घटना, बाजार में थाना पुलिस रहते हुए हो रही है अपराधिक घटना

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) ! सोनबरसा राज प्रखण्ड के बसनही थाना क्षेत्र के महुआ बाजार में विगत दिनों हुई आपराधिक घटनाओं की खबर पर पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सादा आदि जनप्रतिनिधियों का दौरा शुरू होने से जहाँ एक ओर पुलिस प्रशासन काफी सजग दिख रही है वहीं अपराधियों में खौफ व्याप्त है! 
मालुम हो कि जहाँ एक ओर पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने पिड़ितों से मिलने के बाद पत्रकारों को बताया कि बसनही थाना क्षेत्र में आये दिन लगातार घटना में वृद्धि हो रही है, यह एक दुखद बात है, हमारे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुशासन की बात करते हैं लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ भी नजर नहीं आ रही है! मैं पुलिस प्रशासन से मांग करता हूँ कि अपराधियों को शिघ्र गिरफ्तार करें, ताकि उसे किया गया अपराध का दंड मिल सके और लोगों में भय समाप्त हो! 
वहीं बिहार सरकार के मंत्री सह स्थानीय जदयू विधायक रत्नेश सादा ने भी पिड़ितों व व्यवसायियों से मिलकर सभी जानकारी लेने के पश्चात पत्रकारों को बताया कि यह घटना काफी दुखद है! मैं पुलिस प्रशासन से मिलकर शिघ्र अपराधियों को गिरफ्तार कर कानून कार्रवाई करने के लिए बात करुंगा,यदि बसनही थाना पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो उसके विरोध में मैं आवाज उठाऊंगा! जनता की सुरक्षा, सेवा और उनकी विकास करना मेरा जिम्मेदारी है! महुआ बाजार में बसनही थाना स्थापित रहते हुए अपराधी बाजार में तांडव करे और पुलिस तमाशा देखे यह बर्दाश्त करने लायक नहीं है!