रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
मिट्टी से भरे ट्रैक्टर चालक के मनमानीपूर्ण रवैया से ग्रामीणों में आक्रोश, आइसक्रीम ठेला में ट्रैक्टर ने मारी ठोकर हुआ क्षतिग्रस्त, आक्रोशित जनता ने सड़क किया जाम
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत स्थित हनुमान नगर में मिट्टी से भरे ट्रैक्टर चालक ने एक गरीब आइसक्रीम ठेला चालक को धक्का मार दिया जिससे उनका ठेला क्षतिग्रस्त हो गया जिससे आक्रोश होकर ग्रामीणों ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया जिससे दर्जनों ट्रैक्टर की लंबी लाइनें लग गई। घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया की ट्रैक्टर चालक गांव के संकीर्ण सड़क मार्ग पर बेखोप होकर तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हैं जिससे सड़क के किनारे बसे लोगों के बीच अपने बच्चों के दुर्घटना का भय बना रहता है। बताया जा रहा है की मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर चालक अपने इनकम को बढ़ाने के लिए हमेशा तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हैं जिस पर खनन विभाग का कोई नजर नहीं रहता है। इसको लेकर कई लोगों ने बताया की सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के द्वारा ट्रैक्टर चालक को निर्देश भी दिया गया है की ट्रैक्टर को सावधानी से चलाएं ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो जाए फिर भी ये ट्रैक्टर चालक प्रशासन के निर्देश को नहीं मानते हैं। कुछ देर के बाद समझा बुझाकर कर जाम को छुड़वा दिया गया यह कहकर की आइसक्रीम ठेला चालक की क्षति पूर्ति कर दिया जाए जिससे एक गरीब मजदूर का भला हो सके।