अचानक लगी आग से चौदह परिवार के चौदह घर जलकर हुई राख
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) ! सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के विराटपुर पंचायत स्थित गाजीपैता गाँव के भरना टोला में अचानक लगी आग से 14 परिवार के 14 घर 🏠 आवासीय एवं गैर आवासीय घर जलकर राख हो गई! आग की लपट इतना तेज थी कि अग्निशामक दस्ता भी आग बुझाने में विफल हो गया फलस्वरूप एक भी सामान घर में नहीं बच सका!
आग लगने की सूचना पर सोनबरसा राज थाना पुलिस व अंचल कर्मचारी घटना स्थल पर पहुँच सुरक्षा और जांच पड़ताल में जुट गया , वही पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं समाजिक कार्यकर्ताओं पिड़ितों को सहयोग करने में जुटे गए हैं!