दीक्षांत समारोह आयोजित कर छात्रों के बीच प्रगति पत्र का किया गया वितरण

दीक्षांत समारोह आयोजित कर छात्रों के बीच प्रगति पत्र का किया गया वितरण 

बनमा ईटहरी (सहरसा)  प्रखंड क्षेत्र के नव प्राथमिक विद्यालय परिसर सुगमा (दक्षिण) में प्रभारी प्रधानाध्यापिका संजू कुमारी की अध्यक्षता में विद्यालय स्तरीय दीक्षांत समारोह आयोजित कर छात्रों के बीच प्रगति पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान छात्रों में काफी उत्साह देखा गया। मौके पर अनुज राज,अभिनाश कुमार,गौरी कुमारी,सोभा कुमारी,अदिति कुमारी,सौरव कुमार,मोनू कुमार, राधा कुमारी, पुस्पम कुमारी आदि छात्र छात्राओं ने प्रगति पत्र प्राप्त कर हर्ष व्यक्त किया। मौके पर शिक्षक श्रीकांत कुमार, उप प्रमुख प्रतिनिधि रणवीर यादव,पंकज यादव, गौरीशंकर यादव,निराला यादव, शिवनाथ साह,मिथलेश महतो,पूर्व सरपंच तेतर राम ,मनोज कुमार ठाकुर,आदि मौजूद थे।