पंजाब नैशनल बैंक की ग्राहक सेवा केन्द्र देहद गाँव में स्थापित होने पर जनता में छाई खुशी

पंजाब नैशनल बैंक की ग्राहक सेवा केन्द्र देहद गाँव में स्थापित होने पर जनता में छाई खुशी

पंजाब नैशनल बैंक की अधिकारियों के कार्रवाई पर दे गाँव में स्थापित हुआ ग्राहक सेवा केन्द्र

जनता ने पंजाब नैशनल बैंक की अधिकारियों से ग्राहक सेवा केन्द्र की आईडी खोलने की किया मांग

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) ! पंजाब नैशनल बैंक के अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई के पश्चात सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के देहद गाँव में पंजाब नैशनल बैंक की ग्राहक सेवा केन्द्र हुआ स्थापित जनता में छाई खुशी! 
मालुम हो कि सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र में पंजाब नैशनल बैंक द्वारा आवंटित ग्राहक सेवा केन्द्र अपने निर्धारित स्थानों पर नहीं संचालित होने से जहाँ एक ओर जनता द्वारा दिया गया बैंक अधिकारियों को आवेदन पत्र देकर विरोध दर्शाया गया था, वहीं विभिन्न समाचारपत्रों में भी उक्त समस्याओं को प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया गया था! फलस्वरूप पंजाब नैशनल बैंक के अधिकारियों ने इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए ऐसे सभी ग्राहक सेवा केन्द्र की आईडी तत्काल प्रभाव से बंद करते हुए सभी को अपने निर्धारित आवंटित स्थान पर ग्राहक सेवा केन्द्र खोलने का आदेश दिया है! गौरतलब बात यह है कि इसके तहत देहद गाँव के एक ग्राहक सेवा केन्द्र जो सोनबरसा राज में संचालित थी वह नियम का पालन करते हुए अपने आवंटित स्थान देहद गाँव में पंजाब नैशनल बैंक की ग्राहक सेवा केन्द्र स्थापित कर दिया है! लेकिन अन्य ग्राहक सेवा केन्द्र जैसे मनौरी गाँव और सोहा गाँव की ग्राहक सेवा केन्द्र आज भी नियम का पालन नहीं कर रहा है! अब देखना है कि पंजाब नैशनल बैंक के अधिकारी इसपर क्या कार्रवाई करते हैं! 
ज्ञात हो कि सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के देहद गाँव में स्थापित पंजाब नैशनल बैंक की ग्राहक सेवा केन्द्र का आईडी बंद रहने पर स्थानीय जनता ने बैंक अधिकारियों से जनता हित में ग्राहक सेवा केन्द्र देहद की आईडी चालू करने की मांग की है!
सनद रहे कि सोनबरसा राज प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न बैंक की ग्राहक सेवा केन्द्र अपने निर्धारित स्थान पर स्थापित नहीं हो सोनबरसा राज प्रखण्ड मुख्यालय बाजार के विभिन्न स्थानों पर ग्राहक सेवा केन्द्र खोलकर चलाया जा रहा है जिससे ग्रामीण क्षेत्र की जनता को ऐसी सुविधा का लाभ आज भी नहीं मिल रही है! वैसे इसमें बैंक अधिकारियों का भी मिली भगत है कि जब वह ग्राहक सेवा केन्द्र की आईडी चालू कर रहे थे तो उन्हें पता है कि उक्त ग्राहक सेवा केन्द्र कहाँ स्थापित है! लेकिन जब जनता को इस बात की भनक लगी की मेरे गांव की ग्राहक सेवा केन्द्र बाजार में चल रही है तो जनता ने बैंक अधिकारियों को आवेदन पत्र देकर विरोध किया और आज बैंक अधिकारियों ने भी इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई किए हैं! यदि पहले ही लोकेशन के आधार पर बैंक की ग्राहक सेवा केन्द्र का आईडी चालू किया जाता तो आज यह समस्या उत्पन्न नहीं होती, फलस्वरूप ऐसे समस्या के लिए जितना ग्राहक सेवा केन्द्र का संचालक दोषी है उतना ही बैंक अधिकारियों का भी दोष है!